ग्रामीण सेवा शिविर में बांटे पोषण किट

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड) मांडल तहसील के  क्षेत्र की मेजा  ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन ब्लॉक विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर  ग्राम प्रशासक छोटू सिंह पुरावत की मौजूदगी में किया गया मांडल  ब्लॉक में अभियान की शुरुआत सुरास पंचायत से की गई। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय (टीबी) रोगियों को सामुदायिक सहायता उपलब्ध कराते हुए पोषण किट वितरित किए गए।

इस अभियान में सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा  तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रदीप कटारिया ने बताया कि 'निक्षय मित्र' कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से बन सकता है। टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराकर जनकल्याणकारी भागीदारी निभा सकता है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील मीणा ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर विष्णु भदादा ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर योगेश बांगड़ सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर सबीना   उपस्थित रहे