पिंक कैपिटल संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भीलवाड़ा समाचार  (सुरेश चंद्र मेघवंशी )
रविवार को हरिपुरा चौराहा स्थित करणी कृपा हॉस्पिटल परिसर में पिंक कैपिटल संस्था द्वारा निशुल्क फुल बॉडी चेकअप स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । पिंक कैपिटल मुख्यतः कम आय व मध्यम आय वाले परिवारों तक वित्तीय आर्थिक शिक्षा एवं सहायता प्रदान करने का कार्य करती हैं , पिंक कैपिटल का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को वितिय  योजना से जोड़ना या फाइनेंशियल प्लैनिंग सिखा कर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है ।
इस संस्था का मुख्य कार्यालय गुड़गांव में स्थित है यह संस्था अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के उनकी जरूरत के मुताबिक बचत खाता,  हेल्थ इंश्योरेंस कवर ,  बिजनेस लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाती हैं , 
इस शिविर का उद्घाटन कंपनी के एरिया मैनेजर शमशाद हुसैन एवं ब्रांच मैनेजर मोहम्मद जाबिर  ने फीता काटकर शुभारंभ किया।  इस मौके पर करणी कृपा हॉस्पिटल के मुख्य  डॉक्टर इरफान खान , डायरेक्टर दिलीप जायसवाल,  मैनेजर पुरण मल रेगर , सहित कई चिकित्सक मौजूद  रहे ,
 एवम् इस शिविर में 100 से अधिक लोगों की निशुल्क चिकित्सा जांच की गई ,