भाजपा नंदराय मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

भीलवाड़ा समाचार पत्र 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)भारतीय जनता पार्टी नंदराय मंडल की मासिक बैठक  मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं मंडल पालक बाबूलाल आचार्य ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर निरंतर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को सबसे मजबूत बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बूथ ही भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो संगठन स्वतः ही मजबूत होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आग्रह किया।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ समितियों के सुदृढ़ीकरण, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उप जिला प्रमुख श्री शंकर गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष  सुरेश  पाराशर, मंडल महामंत्री  भुवनेश चौधरी (नंदराय), मंडल उपाध्यक्ष  कमलकांत पोरवाल, राजू शर्मा (देवरिया), रामकरण  जाट, बूथ अध्यक्ष जय सिंह (गेंदलिया),  गोपाल सुवालका (गेहूंली), ईश्वर सोनी, बूथ अध्यक्ष  धीरज सेन (नंदराय),  रतन  बागरिया (किशनगढ़) सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रहित, संगठन हित एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।