अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग, खाखला, पेड़-पौधे व लकड़ियां जलकर राख, पांच घंटे में पाया काबू

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत बलिया खेड़ा गांव में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते खेतों में आग लग गई, आग की चपेट में आने से खाखला, पेड़-पौधे और लकड़ियां जलकर राख हो गई, सुचना पर दमकल व सवाईपुर पुलिस मौके पर पहुंची । आग पर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । चौकी प्रभारी प्यार चंद खटीक ने बताया कि बलिया खेड़ा गांव में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते खेतों में आग लग गई, आग की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी मशीन व आसपास के दस कुओं से पानी की मोटरें चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई, इस पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, भीलवाड़ा से पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया । आग की चपेट में आने से बालू गोदारा के खेत पर रखा तीन बिघा गेहूं का खाखला जल गया, इसके साथ ही मांगी लाल जाट, बद्रीलाल दरमोटा, बद्रीलाल बलाई, भोना बलाई सहित एक दर्जन से अधिक खेतों में आग फैली, जिससे पेड़-पौधे, लकडिया, पाइप, तार जाली जल गई । सुबह 11 बजे लगी आग पर सायं 4 बजे काबू पाया गया ।।