अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में बुधवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते एक खेत में आग लग गई, आग की चपेट में आने से मेड़ व चारा जल आया, सुचना पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया । सवाईपुर कस्बे में गेगा का खेड़ा निवासी पवन शर्मा का खेड़ा है, जिसको सवाईपुर निवासी दिनेश जोशी ने ठेका पर ले रखा, उसमें बुधवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग खेत की चारों तरफ की मेड़ पर फैल गई, सुचना पर भीलवाड़ा से पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, आग की चपेट में आने से मेड़ पर उगी घास, लकड़ियां, पेड़-पौधे व जनमनी जल गई ।।