अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति घायल

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर ढ़ेलाणा चौराहे पर मंगलवार रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति घायल हो गए । घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । चौकी प्रभारी प्यार चंद खटीक ने बताया कि मंगलवार रात्रि को ढ़ेलाणा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दम्पति व छोटा बच्चा दुर जाकर गिरे । जिसमे बाइक सवार खजीना निवासी भंवर लाल शर्मा व उनके पत्नी भंवरी देवी शर्मा घायल हो गए, घायलों को सवाईपुर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां पैर में गंभीर चोट होने पर जिले के निजी चिकित्सालय रेफर किया । घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ लग गई, जिससे कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी, पुलिस ने वाहनों को हटाकर हाईवे को सुचारू करवाया ।।