आमल्दा मेले में सफेद घोड़ी रही आकर्षण का केंद्र

भीलवाड़ा समाचार 
*आकोला (रमेश चंद डाड)* आमल्दा में आयोजित एक दिवसीय तेजाजी मेले का आयोजन मंगलवार को हुआ।   सोमवार की रात को तेजाजी महाराज गायन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार को तेजाजी के थान पर पूजन कर मेले का भी शुभारंभ किया गया। मेले में हजारों की संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा । मेले में सफेद घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा ।
आस पास से पहुंची तेजाजी की मंडलियों द्वारा गांव में गुमकर अलगोजा गाया गया।

हर साल की तरह इस साल भी मेला धूमधाम से आयोजित हुआ एवम् सभी श्रद्धालुओ को बिठाकर भोजन करवाकर प्रसादी का वितरण किया गया।