एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर अगरपुरा गांव में एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । एएसआई रोहिताश्व कुमार ने बताया कि अगरपुरा गांव में भीलवाड़ा से सवाईपुर की तरफ जा रही बाइक की मिनी एंबुलेंस गाड़ी ने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है । दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, कुछ देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे को सुचारू किया ।।