एमआरआई-सीटी स्कैन सुविधा पर बवाल, बिना भर्ती जांच शुरू करने की मांग

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एमआरआई व सीटी स्कैन सुविधा को लेकर नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हारून रंगरेज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिना भर्ती मरीजों की जांच फिर से शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान नियमों के चलते केवल भर्ती मरीजों का ही स्कैन हो रहा है, जिससे गरीब मरीज निजी केंद्रों पर महंगे जांच कराने को मजबूर हैं। साथ ही अस्पताल में बेड की कमी भी बढ़ रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि पूर्व की व्यवस्था बहाल कर आम मरीजों को राहत दी जाए  । ज्ञापन की प्रतिलिपि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल व अस्पताल अधीक्षक को भी भेजी गई है।