कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली, जीरो ऑयल के फायदे गिनाए

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के कोटड़ी कस्बे में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीयों से खाना पकाने के तेल को कम से कम उपयोग करने की अपील की है । उन्होंने इसे राष्ट्रहित और व्यक्तिगत स्वास्थ्य ( मोटापा व दिल की बीमारियों से बचाव ) दोनों के लिए फायदेमंद बताया है । इसके लिए मोदी जी ने जीरो ऑयल ( बिना तेल के ) या कम तेल वाला खाना बनाने का आह्वान किया है । जीरो ऑयल खाना न केवल बनाना आसान है, बल्कि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है । मोदी जी के इस आह्वान की पालना करते हुए गुरुवार को कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन में जीरो ऑयल कुकिंग पर महिलाओं को समझाया गया एवं जीरो ऑयल कुकिंग खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया और मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने और मंडल पदाधिकारियों जीरो ऑयल कुकिंग खाना खा कर स्वादिष्ट खाने की सराहना की । इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सेन सहित धर्मचंद जीनगर, अनिल तिवाड़ी, लक्ष्मीलाल जीनगर, राघव आचार्य, अमित चेचानी, अनिल भांभी, महिला मंडल से संयोजक मधुबाला भांभी, सह संयोजक उर्मिला डीडवानिया, सरिता कंवर, मधु, भांभी, सरिता, गीता, ममता, निकिता, खुशबू, माया, बिना , चांदी, पूजा, अनीता, नीतू, लाड़, शेफाली, रुक्मणि , चांदी,आदि महिलाएं मौजूद रही ।।