खजीना विद्यालय में सरस्वती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को, कलशयात्रा कल

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के खजीना गांव में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शुक्रवार को मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना होगी । प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कल गुरुवार 23 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे कलश यात्रा शुरू होगी, वही सुबह 9:15 बजे देव पूजन होगी । शुक्रवार 24 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे हवन प्रारंभ, सुबह 9:00 बजे अभिषेक, सुबह 10:15 बजे मां सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी एवं दोपहर 12:15 पूर्णाहुति होगी, इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की जाएगी ।।