खजीना विद्यालय में 24 जुलाई को मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेशचंद्र डाड): राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, खजीना में विद्या की देवी मां सरस्वती की नवीन प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 24 जुलाई को आयोजित होगा। महोत्सव की शुरुआत 101 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन तथा जलाधिवास, फलाधिवास और अन्नाधिवास की धार्मिक रस्में संपन्न हुईं।
24 जुलाई को सुबह 7 बजे हवन, 9 बजे अभिषेक, 10:15 बजे प्राण-प्रतिष्ठा, दोपहर 12:15 बजे पूर्णाहुति तथा 2 बजे महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा, समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।