गौशाला का भूमि पट्टा विधायक ने संस्थान अध्यक्ष शर्मा को प्रदान किया

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)
श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान गोवटा बांध के अंतर्गत संचालित होने वाली गौशाला का भूमि पट्टा  विधायक  गोपाल  खंडेलवाल द्वारा संस्थान अध्यक्ष  अशोक कुमार  शर्मा को जनसंवाद केंद्र होड़ा में प्रदान किया । शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा बाण माता स्थानक गौशाला निर्माण कर गो संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा । इस अवसर पर संस्थान के सदस्य   सत्यनारायण सुथार , ग्राम विकास अधिकारी भारत सिंह देवड़ा सहित आदि ग्रामवासी उपस्थित थे ।