66 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल लायंस आई हॉस्पिटल में नेत्र शिविर, मरीजों को कंबल व चश्मे वितरित

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा में लायंस क्लब भीलवाड़ा एवं माण्डल माहेश्वरी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित लायंस आई हॉस्पिटल भीलवाड़ा में शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में 217 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से चयनित 66 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक किए। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां, निःशुल्क चश्मे एवं डिस्चार्ज टिकट देकर ससम्मान घर रवाना किया गया।
सर्दी से बचाव के लिए ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को अतिथियों द्वारा कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने की। मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन विनोद सिंघवी सहित अन्य अतिथियों ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नेत्रदान के प्रति जागरूक किया।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षभर जरूरतमंदों के लिए ऐसे सेवा प्रकल्प जारी रहेंगे तथा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।