टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से, जो हारी वो सेमीफाइनल से बाहर

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा :- टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 8वां मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा । टॉस शाम 6.30 बजे होना है । दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है । हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी । जीतने वाली टीम के पास सेमीफाइनल का चांस बना रहेगा । जीतने वाली टीम को वेस्टइंडीज की हार का इंतजार भी है, अगर विंडीज आज का पहला मैच जीत गई तो रात का मैच जीतकर भी टीम की राह मुश्किल ही रहेगी । सुपर-8 स्टेज में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही। भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया। वहीं जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से हरा दिया । भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मैच खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते । वही सिर्फ 3 मैच जिम्बाब्वे ने अपने नाम किए । दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में इससे पहले एक ही बार 2022 में भिड़ी थीं, तब सूर्यकुमार यादव की नाबाद फिफ्टी के दम पर भारत ने मुकाबला जीत लिया था ।।