ठाकुर जी के संग ग्रामीण महिलाओं ने खेली होली

भीलवाड़ा समाचार 
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
भारत विकास परिषद शाखा भोजरास द्वारा महिला संयोजिका कल्पना  मालपानी के सानिध्य में अजमेरा भवन में फाग उत्सव का आयोजन राधा कृष्ण के चित्रपट पर फूलों व गुलाल का तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा महिला संयोजिका द्वारा सभी महिलाओं को फाग उत्सव का महत्व बताया। महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई साथ ही महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से कृष्ण भजनों पर सुन्दर नृत्य किया।  परिषद महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं का भी समावेश रहा। इस अवसर पर टीना मालपानी, कैलाश देवी टेलर, रेखा अजमेरा, कृष्णा अजमेरा, ज्योति टेलर, आशा टेलर, मधु गहलोत, अनीता गहलोत, भावना अजमेरा, राधा मालपानी, राजी गोस्वामी, नर्मदा सेन, माया गोस्वामी, सायरी भाबी, माया कुम्हार, घणी कुम्हार, निकिता शर्मा, शयाना गोस्वामी, सायरी गोस्वामी, अंजू अजमेरा सहित ग्रामीण महिलाये मौजूद थी।