दलेल सिंह जी का खेड़ा मे नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना

भीलवाड़ा समाचार 
गोपाल जाट अमलीगढ़,,,,,,, क्षेत्र के दलेल सिंह जी का खेड़ा गांव में  बैरवा समाज द्वारा बाबा रामदेव जी का नवनिर्मित मंदिर एवं मूर्ति स्थापना होगी । धन्नालाल बैरवा ने बताया दिनांक 28 फरवरी 2026 को कलश यात्रा एवं  रात्रि में भजन संध्या होगी और दिनांक 1 मार्च 2026 प्रातः 9: 15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी एवं दोपहर बाद प्रसाद  वितरण होगा। और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद  बैरवा , मांडल विधायक उदय लाल भडाणा, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा होंगे।