दामाद ने ससुर पर किया जानलेवा हमला


बनेड़ा : थाना क्षेत्र के बबराना गांव में खेत पर सो रहे अपने ससुर पर दामाद ने घात लगाकर लाठी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया । चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ौसी दौड़कर बचाने आए । 
घायल रामेश्वर जाट (65) ने बताया कि उसका दामाद पांसल निवासी उदय लाल अलसुबह 4 बजे इको गाड़ी में आया और सोते समय पहले गला दबाने का प्रयास किया फिर लाठी से सिर, छाती और पैरों पर हमला किया और वहां से भाग गया । 
हड़बड़ाहट में भागते समय कुछ ही दूरी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर उलट गई । आरोपी गाड़ी से निकल कर भाग गया।  परिजन घायल को इलाज के लिए कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटनाक्रम की जांच पड़ताल की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं और इको गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया । पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा ।