धूमधाम से बनाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव, किया अखाड़ा प्रदर्शन

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के सोलंकिया का खेड़ा गांव में बुधवार सायं को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लाह के साथ बनाया गया, इस दौरान अखाड़ा प्रदर्शन भी किया गया । सोलंकिया का खेड़ा गांव में महाराणा प्रताप सेवा समिति के तत्वाधान व ठाकुर भोपाल सिंह के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महोत्सव बुधवार को मनाई गया, इसमें सायं 7 बजे अखाड़ा प्रदर्शन किया गया, कलाकारों द्वारा विभिन्न करतब दिखाए, जिससे देखकर आमजन दातो तले अंगुली चबाने को मजबूर हो गए। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि राव युगप्रदीप सिंह हमीरगढ़ और करण सिंह बेलवा निवर्तमान प्रधान कोटड़ी, शिवराज जाट प्रशासक बड़ला ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उनके बलिदान और साहस व पराक्रम को याद किया । इस दौरान महाराणा प्रताप, जय मेवाड़ का जयघोष किया गया । इस दौरान दलपत सिंह, गोपाल सिंह, रघुवीर सिंह, श्रवण सिंह, नारायण हवालदार, मोडीराम प्रजापत, नंदा प्रजापत, छोटु लाल  प्रजापत, लादू हवालदार, लक्ष्मण भील आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे ।।