नवनिर्वाचित सरपंच देव दर्शन के साथ मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- पंचायती राज चुनाव में गांवों की सरकार चुनी गई, अब नवनिर्वाचित सरपंच अपने-अपने क्षेत्र में देव दर्शन करने के साथ ही मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं । इसी कड़ी में सवाईपुर के नवनिर्वाचित सरपंच बालूलाल बलाई मंगलवार रात्रि को क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में पहुंचे । जहां चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच बालू लाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया । इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच बालूलाल का तिलक लगाकर माला व दुपट्टा पहनाकर साफा बंधवाकर स्वागत किया । इस दौरान पूर्व सरपंच नवरतन शर्मा, पूर्व सरपंच अमरचंद गाडरी, रामकुमार जाट, राकेश श्रोत्रिय, पूर्व वार्ड पंच बद्रीलाल बलाई, वार्ड पंच नारायण गाड़री, लीलाधर गाड़री आदि कई का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान देवा जाट, नदराम दास, भैरु जाट, लालाराम जाट, कालू जाट, रामलाल जाट, जगदीश जाट, शंकरलाल जाट, गोपाल जाट, भंवर जाट, सांवर वैष्णव, श्यामलाल जाट, हरिलाल जाट आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे । सवाईपुर सहित बड़ला में नवनिर्वाचित सरपंच बदाम देवी नायक, हिरालाल नायक, पूर्व सरपंच शिवराज जाट व बनकाखेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा जाट, शंकरलाल जाट, कन्हैयालाल जाट व सोपुरा जाटों का में नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश देवी जाट, देवराज जाट व रेड़वास में नवनिर्वाचित सरपंच महावीर जाट व नवगठित बलिया खेड़ा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच टीना रायका व सिताराम रायका व आकोला में नवनिर्वाचित सरपंच शिवलाल जाट आदि सभी अपने-अपने क्षेत्र में देव दर्शन करने के साथ ही गांवों में जाकर मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं, वही मतदाता भी नवनिर्वाचित सरपंचों का साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत कर रहे हैं‌ ।।