पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा मनाया फागोत्सव

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के चारभुजा कॉलोनी में बुधवार को महिला मंडल की ओर से पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा फागोत्सव मनाया गया । फागोत्सव में महिलाओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुरूप सजी-धजी वेशभूषा में फूलों व गुलाल की होली खेलकर फागोत्सव की शुरुआत की । फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई होली ने वातावरण को सुगंध और सौहार्द से भर दिया । इस दौरान लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली । महिलाओं ने सामूहिक रूप से लोक गीतों और फाग के पारंपरिक गीतों का गायन किया, इसके साथ ही डीजे के मधुर धुनों पर महिलाएं खूब थिरकती नजर आईं । ढोलक और मंजीरों की थाप के साथ गाए गए गीतों ने होली के रस और भक्ति भाव को और प्रगाढ़ कर दिया । इस दौरान राधा-कृष्ण की मनोहारी वेशभूषा धारण कर विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं । राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । उनके नृत्य में भक्ति, प्रेम और आनंद का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा । इस दौरान टीना जैन, प्रियंका जैन, सुनीता पारीक, रेखा जैन, भावना जैन, राखी जैन, रुक्मा तेली, मंजू तेली, शारदा पारीक, अर्चना पारीक, सुनीता धोबी, पूजा राव, मोना राव, चंदा तेली, दिलखुश टेलर, टीना बोहरा, नेहा सुराणा, प्रियंका सुराणा आदि कई मौजूद लिया ।।