पीएम मोदी की अजमेर सभा को लेकर भाजपा की रणनीति बैठक आज

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार प्रातः 11:15 बजे जिला कार्यालय पर आयोजित होगी। बैठक में 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आमसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल के सानिध्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं सांसद दामोदर अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में होगी।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में जिले से अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे और आमसभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करेंगे।
बैठक में जिलेभर से जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।