बरून्दनी में सांसद दामोदर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)बरून्दनी क्षेत्र में दामोदर अग्रवाल,सांसद  
 लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया है ।बरून्दनी  क्षेत्र की रेलवे  व सड़क संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भीलवाड़ा  कोटा सड़क मार्ग के सवाईपुर से आकोला,बड़लियास , बरुन्दनी हो कर सोमानी रिसोर्ट बिछोर तक राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाए। बरुन्दनी  रेल्वे स्टेशन पर एक भी द्रुतगामी रेलगाड़ी का ठहराव नही होता है जबकि यहां से बडलियास, बिछोर,सिंगोली , आकोला , सुरास, जीवा खेड़ा पंचायतों के यात्री यात्रा करते है। कोटा असावरा , कोटा मंदसौर  द्रुतगामी रेलगाड़ी का यहां ठहराव करवाने की मांग, 
 19815 कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का बरून्दनी रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाए 19822 असावरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बरून्दनी  रेल्लवे स्टेशन पर किया जाए
 एक नवीन ट्रेन उदयपुर से कोटा के लिए प्रातः काल शुरू की जाए जिसका बरून्दनी में ठहराव हो 
एक नवीन ट्रेन प्रातः काल कोटा से उदयपुर के लिए शुरू की जाए जिसका बरून्दनी में ठहराव हो 
बेगू से भीलवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर बरून्दनी में रेल्वे के अंडर पास की पुलिया के तल पर पानी भरा रहता है समस्या का समाधान करवाने के लिए,  
बरून्दनी  रेल्वे स्टेशन के आसपास  सभी पुलियो  के नीचे पानी  भराव की समस्या रहती है जिसका समाधान करवाया जाए।
बजरंग व्यायाम शाला योग केंद्र बरून्दनी पर 5 लाख रुपए से DMT से कबूतर खाना बनाने की मांग, सांसद ने आश्वासन दिया है कि इन बिंदुओं पर विचार विमर्श करके। सौ प्रतिशत विकास कार्य किया जायेगा सभी क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राधा कृष्ण प्रजापत मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरुजी कल्पेश चौधरी गजेन्द्र साहू शक्ति केंद्र संयोजक श्याम लाल चौधरी शैतान सिंह शक्तावत भंवर खटीक हरक लाल सोमानी लोकतंत्र सैनानी 1975 के कारसेवक लक्ष्मण ग्वारियां के घर पर चाय नाश्ता किया सभी पुराने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गई है।