बाइक गाय से टकराई, एक घायल

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव के पास गुरुवार रात को एक बाइक और गाय मे टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया । ढ़ेलाणा गांव के पास गुरुवार रात को एक बाइक और गाय मे टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार बिगोद निवासी नसिर मोहम्मद उम्र 40 वर्ष घायल हो गया, घायल को राहगीरों ने सवाईपुर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया । वही मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ हो गई ।।