बैंकिंग कनेक्ट पर (NBBL) ने लॉन्च किए नए फीचर्स, डिजिटल भुगतान होंगे अधिक सुविधाजनक

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (रमेश चंद डाड)। एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (NBBL) ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में बैंकिंग कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स लॉन्च किए। इनमें आवर्ती भुगतानों के लिए मैंडेट, बड़े लेनदेन में लियन मार्किंग और रियल-टाइम अकाउंट वेरिफिकेशन (थर्ड-पार्टी वैलिडेशन) शामिल हैं। मैंडेट सुविधा के तहत ग्राहक एक बार सहमति देकर तय राशि, भुगतान तिथि और अवधि के अनुसार भविष्य के भुगतान स्वतः करा सकेंगे। वहीं, लियन मार्किंग में खाते की राशि को बिना तत्काल डेबिट किए ब्लॉक किया जा सकेगा और लेनदेन पूरा नहीं होने पर राशि फिर से उपलब्ध हो जाएगी। थर्ड-पार्टी वैलिडेशन (TPV) के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भुगतान उसी बैंक खाते से हो, जो मर्चेंट के पास पंजीकृत है। यह सुविधा खासतौर पर म्यूचुअल फंड और पूंजी बाजार से जुड़े लेनदेन में उपयोगी होगी। नए फीचर्स से भुगतान की सुरक्षा, पारदर्शिता और ग्राहक भरोसा बढ़ाने में मदद मिलेगी।