भगवान ने नरसी भक्त के लिए की बारिश, कल होगा नानी बाई का मायरा का विश्राम

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में ब्राह्मणों के मंदिर के पास तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुसरे दिन नरसी मेहता का नगर अंजार व सगा-संबंधी की मनुहार का वाचन किया गया, इस दौरान भगवान सांवरा सेठ और भक्त नरसी मेहता एवं उनकी टोली की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही । आयोजक श्यामसुंदर श्रौत्रिय ने बताया कि श्री चारभुजा नाथ की असीम अनुकंपा से ब्राह्मणों के मंदिर के पास तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ हुई । सुबह 10:15 बजे गणपति वंदना और पूजा-अर्चना के साथ नानी बाई का मायरा कथा की शुरुआत हुई । जिसमें कथा वाचक पंडित दुर्गेश चतुर्वेदी रामपुरिया बेंगू वाले के मुखारविंद से भगवान‌ द्वारा भक्त नरसी मेहता की गाड़ी को ठीक करना, भक्त नरसी मेहता का नानी बाई के ससुराल नगर अंजार पहुंचना, खडर में नरसी मेहता को ढहराना, नानी बाई के सास-ससुर द्वारा नरसी मेहता को ताने मारना, दूषित भोजन को भगवान ने पकवान बनाया, भक्त की अर्ज पर भगवान ने बारिश की, नानी बाई के द्वारा भगवान को लाज बचाने के लिए पुकारना आदि कई पाठ का वाचन किया । भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने झूमने लगे । इस दौरान सवाईपुर, सालरिया, ढ़ेलाणा, कंवलियास, भीलवाड़ा, गेंदलिया, अडसीपुरा, आकोला, चावंडिया, सोपुरा, ड़साणिया का खेड़ा आदि कई गांवों से बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंचे । सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ब्राह्मणों के मंदिर के पास मायरा का आयोजन हो रहा । कल रविवार को नानी बाई का मायरा कथा का विश्राम होगा, इस दौरान भगवान द्वारा नानी बाई का मायरा भरा जायेगा । इस प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की जाएगी ।।