गेणोली में विधायक ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डांड )  विधायक गोपाल  खंडेलवाल ने गेणोली  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकास कार्य शिलान्यास एवं लोकार्पण किया विधायक गोपाल ने कहा कि क्षेत्र में  सड़क शिक्षा सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं  लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक गोपाल खंडेलवाल का गाजे बाजे ,,, ढोल नगाड़े ओर घुड़सवारी  के साथ भव्य स्वागत किया ग्रामीण नाचते झूमते हुए विधायक की अगवानी करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे जिससे पूरे गांव के उत्सव जैसा माहौल बना रहा कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा विधानसभा संयोजक अनिल पारीक , पूर्व चेयरमैन संजय डांगी , भाजपा नेता मनोज सनाढ्य , भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा  समाजसेवी  लादू माली , भुरा लाल माली  मुकेश मीणा शक्ति केंद्र संयोजक सांवरलाल मीणा मंडल अध्यक्ष,शंकर लाल माली  , संतोष सुखवाल , नन्द लाल दरोगा , भवानीशंकर माली , जगदीश मीण मोहन पुरा प्रशासक रामस्वरूप तेली , कैलाश तेली  ग्राम विकास अधिकारी मुकुल ऐरन , कनिष्ठ  मुकेश  जोशी प्रधानाचार्य संजय जोशी , सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।