महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव पर अखाड़ा प्रदर्शन

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के सोलंकिया का खेड़ा गांव में महाराणा प्रताप की जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लाह के साथ बनाया जाएगा, इस दौरान अखाड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा । सोलंकिया का खेड़ा में महाराणा प्रताप सेवा समिति के तत्वाधान व ठाकुर भोपाल सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जयंती महोत्सव 17 जून बुधवार को मनाई जाएगी, इसमें सायं 5 बजे अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा । वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि राव युगप्रदीप सिंह अमीरगढ़ और करण सिंह बेलवा निवर्तमान प्रधान कोटड़ी महाराणा प्रताप के प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे । इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी ।।