मुकुंदपुरिया में किसान संगोष्ठी आयोजित, किसानों को दी जानकारी

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- शुक्रवार को गांव मुकुंदपुरिया चामुंडा माता जी का मंदिर नील की खेड़ी ( मांडलगढ़ ) में श्रीराम बायोसीड कंपनी के तत्वधान में इस किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया और किसानों ने बायोसीड मक्का 9766 व 9546 प्लस की  विशेषताएं पेदावार, किट नियंत्रण आदि के बारे में जानकारी दी गई, मक्का संगोष्ठी में 385 किसान और 13 विक्रेता बंधुओ ने अपनी भागीदारी सम्मिलित की । इस कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर पुष्पेंद्र कुमार, टेरिटरी मैनेजर विनोद रायका, मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर विनोद धाकड़, शिव शंकर व्यास, पप्पू लाल धाकड़, विक्रेता बंधु गोपाल कुमावत, उदय लाल धाकड़, मदन धाकड़, त्रिलोक चंद आदि विक्रेता बंधु सैकड़ो किसान  उपस्थित थे ।।