लुहारिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया गया

भीलवाड़ा समाचार लुहारिया जगदीश चन्द्र 05सितम्बर शनिवार।

मांडल उपखंड की लुहारिया पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ डां.सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र रेगर व अध्यापिका कृष्णा जोशी ने गुरू पद की महता पर प्रकाश डाला एवं मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक राधेश्याम डाकौत ने किया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा यह आयोजन किया गया।