लुहारिया में श्री संकटमोचन बालाजी व छाटियां के भेरूनाथ मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ का हुआ आयोजन

भीलवाड़ा समाचार(लुहारिया) जगदीश चन्द्र 24जून सोमवार ।
मांडल उपखंड की लुहारिया पंचायत के श्री संकटमोचन बालाजी व श्री छाटियां के भेरूनाथ मंदिर (गेगास रोड़)की द्वितीय वर्षगांठ बड़ी धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ गंगा दशमी बुधवार 24जून को मनाई गई। । मंदिर समिति से हरकचंद सुथार व सोहनलाल गाडरी व प्रभू पूरी (बरसनी)ने बताया कि इस अवसर पर यहां स्थापित 91 फीट भोलेनाथ के त्रिशूल की पूजा,हवन, लुहारिया के 4 मंदिरों से ठाकुर जी पावणा व महाप्रसादी एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांव(दांता, लुहारिया,थोब का खेड़ा,गेगास, रामगढ़ सहित कई गांवों के लोग व जातरु कार्यक्रम में शामिल हुए। राहुल जैन ने बताया कि गायों को हरा चारा रजका डाला गया एवं रात्रि  में भजनसंध्या का आयोजन किया जायेगा।