वर्षा से रोड़ बने पोखर, पेड़ धराशाई

भीलवाड़ा समाचार 
बडलियास (सुनील राठौड़) स्थानीय कस्बे व क्षेत्र में गुरुवार रात 9 बजे तेज आंधी के साथ मुसलाधार वर्षा शुरू हुई। इसी दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। वर्षा के साथ कहीं कहीं ओले भी गिरे। आंधी से बड़े पेड़ धराशाई हो गए। पेड़ गिरने से माताजी का खेड़ा मार्ग बंद हो गया।कई जगह टीन शेड उड़ जाने से वहां रखा पशुओं का चारा गिला हो गया।इस बार किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि सिंहपुरा गांव में नालियां अवरूद्ध होने से वर्षा का पानी घरों के बाहर पोखर की तरह भर गया जिसे बड़ी मस्क़त से निकाला गया। आंधी से फाल्ट आ जाने पर रातभर कस्बे सहित अन्य गांव अंधेरे में रहे। शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल हुई।इससे क्षेत्र में जलापूर्ति भी बाधित हुई।