सदस्यता को लेकर भारतीय किसान संघ की संयुक्त जिला बैठक

भीलवाड़ा समाचार आकोला (रमेश चन्द डाड) भारतीय किसान संघ के चितौड प्रान्त के संगठन की योजना अनुसार भीलवाडा जिला , शाहपुरा जिला एव चितौड़गढ़ जिले की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आदर्श विद्या मंदिर सुभाष नगर भीलवाडा मे सम्पन्न हुई, संयुक्त बैठक मे जिला प्रचार प्रमुख श्यामलाल सुथार ने बताया किआगामी वर्ष मे सदस्यता कार्यक्रम, जिला सम्मेलन कार्यक्रम, दिल्ली मे होने वाला महिला सम्मेलन को हर तहसील केन्द्र से एक बस महिला की ले जाने व सफल बनाने व विभिन्न विषयो पर संगठनात्मक चर्चा पर प्रकाश डालते हर ग्राम तक समिति बनाने के लिये प्रैरित किया गया , इस बैठक को किसान संघ के राष्ट्रीय कौषाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, चितौड़ प्रान्त संगठन मंत्री परमानन्द ने मार्गदर्शन किया , कार्यक्रम मे प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्री लाल जाट , प्रान्त उपाध्यक्ष सोहनलाल माली ,प्रान्त विधि प्रमुख भागुलाल गुर्जर, संभाग अध्यक्ष रतन सिंह , मिठुलाल रायका , तीनो जिला के जिलाध्यक्ष भैरुलाल आचार्य, नारायण सिंह, गुदडमल गुज़र, सहित  महिला प्रमुख व अन्य प्रमुख  कार्यकर्ता उपस्थित रहे --