सवाईपुर क्षेत्र में बदला मौसम, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा जाटों का, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, ढ़ेलाणा, सालरिया, रेड़वास, खजीना, होलिरड़ा, आदि कई गांवों में मंगलवार शाम को हुई झमाझम बारिश बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, सवाईपुर क्षेत्र के गांवों में सुबह से ही उमस और गर्मी ने लोगों के हाल-बेहाल कर रखा था, वही शाम 8 बजे मौसम बदला और तेज हवा का दौर शुरू हुआ, जो कुछ देर चलने के बाद करीब 8:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरु हुआ, जो करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश का दौर चला, जिससे गांव के सड़कों पर पानी बहने लगा, वहीं तेज बारिश के साथ तेज हवा के चलने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई । इस बारिश से कपास सहित मक्के की फसल को फायदा मिला, बारिश के होने के चलते किसानों के चेहरे के खिल उठे ।।