सवाईपुर में तेजाजी महाराज का एक दिवसीय मेला रविवार को

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में तेजाजी महाराज का एक दिवसीय मेला 20 सितंबर रविवार को तेजाजी चौक में भरा जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है ।  भोपाजी नारायण गाड़री ने बताया कि सवाईपुर कस्बे में तेजाजी महाराज के यहां पर हर वर्ष की भांति भरने वाला एक दिवसीय तेजाजी महाराज का मेला इस वर्ष 20 सितंबर रविवार को तेजाजी चौक में भरा जाएगा । इस दौरान गांव में तेजाजी महाराज की झड़ी व ज्योत निकाली जाएगी ।।