सवाईपुर में नवनिर्वाचित सरपंचों का भव्य स्वागत: बलाई और जाट के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित नवगठित ग्राम पंचायत सोपुरा जाटों का में चुनावी सरगर्मियों के बाद अब जश्न का माहौल है । गुरुवार रात्रि को सवाईपुर के नवनिर्वाचित सरपंच बालू लाल बलाई एवं सोपुरा जाटों का की नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश देवराज जाट के समर्थन में एक विशाल और भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया । जुलूस का आगाज सोपुरा जाटों का रोड़ पर स्थित ड़साणिणा का खेड़ा बालाजी मंदिर से हुआ, यहां ग्रामीणों ने दोनों नवनिर्वाचित सरपंचों—बालूलाल बलाई और कमलेश देवराज जाट—का ढोल-नगाड़े, डिजे और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया । इसके बाद जुलूस ड़साणिया का खेड़ा चारभुजानाथ मंदिर पहुंचा, जहां भक्तिमय माहौल के बीच स्वागत समारोह आयोजित हुआ ।

पूर्व जनप्रतिनिधियों और वार्डपंचों का हुआ बहुमान

चारभुजानाथ मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में न केवल वर्तमान सरपंचों, बल्कि क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। समारोह में पूर्व सरपंच नवरतन शर्मा, पूर्व सरपंच अमरचंद गाड़री, बड़ला के पूर्व सरपंच शिवराज जाट, तथा पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी प्रतिनिधि प्रमोद श्रौत्रिय सहित कई नवनिर्वाचित वार्डपंचों का माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया ।

कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरा जुलूस, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

मंदिर में दर्शन और स्वागत के बाद विजय जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों के लिए रवाना हुआ। यह जुलूस मुख्य बस स्टैंड, नेशनल हाईवे, तेजाजी चौक, हनुमान जी मंदिर, सालरिया रोड़, गाडरियो का मौहल्ला, और ब्राह्मणों के चारभुजानाथ मंदिर होते हुए आगे बढ़ा । जुलूस के दौरान पूरे रास्ते में ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया । महिलाओं और युवाओं ने अपने घरों की छतों और दरवाजों से सरपंचों पर पुष्पवर्षा की । जगह-जगह पर ग्रामीणों ने साफा पहनाकर दोनों जननायकों का मुंह मीठा करवाकर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया ।

बड़े चारभुजानाथ मंदिर पर समापन

आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच यह विजय जुलूस सवाईपुर कस्बे के बड़े चारभुजानाथ मंदिर पहुंचा । भगवान चारभुजानाथ के दरबार में नवनिर्वाचित सरपंचों ने धोक लगाकर क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना की। मंदिर परिसर में भी ग्रामीणों द्वारा पूर्व सरपंच नवरतन शर्मा, पूर्व सरपंच अमरचंद गाड़री, बड़ला के पूर्व सरपंच शिवराज जाट, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी प्रतिनिधि प्रमोद श्रौत्रिय,  शान्तिलाल आचार्य, रामकुमार जाट, राकेश श्रोत्रिय, रोडू गाड़री, श्याम सुंदर श्रौत्रिय, बक्षु जाट, लादू माली, सांवर वैष्णव, राकेश जाट, हरिलाल जाट आदि कई का माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया, इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध जन, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।