सामूहिक गोठ में दिखा परिवार का अपनत्व, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री नाथूलालजी पटवारी धड़ा परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक गोठ में परिवार की एकजुटता, आपसी अपनत्व और सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। धड़ा प्रमुख राजेश कुमार पटवारी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में परिवार की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने गीत एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर आयोजन को पारिवारिक और सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

समाज और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार पटवारी ने बताया कि समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी एवं सत्यनारायण तोतला का सम्मान किया गया। वहीं चिकित्सा, शिक्षा, खेल, कला एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियांश भंडारी, जनरल सर्जन डॉ. नेहा तोतला, इंजीनियर अथर्व कासट, सीए निष्ठा नुवाल, स्टेट जिम्नास्टिक प्लेयर अनय माहेश्वरी, नेशनल एवं स्टेट चेस प्लेयर अंशित डाड तथा स्केच आर्टिस्ट गुंजन बहेडिया का पगड़ी, दुपट्टा एवं चारभुजानाथ की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया।

स्मारिका में संजोई परिवार की विरासत

समारोह के दौरान श्री नाथूलालजी पटवारी धड़ा परिवार की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। परिवार के वरिष्ठजनों, 12 धड़ा पंच एवं महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, निर्देशक दिनेश शारदा, ओमप्रकाश मालू, सीपी काल्या तथा सत्यनारायण डाड सहित अन्य अतिथियों के सानिध्य में स्मारिका का विमोचन हुआ। स्मारिका में परिवार की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों और सामाजिक गतिविधियों को संजोया गया है।

बड़ी संख्या में परिवारजन रहे मौजूद

इस अवसर पर बसंती लाल पटवारी, रामपाल लाठी, महेश भंडारी, वीरेंद्र पटवारी, अरविंद चेचानी, चांदमल बहेडिया, रमेशचंद्र पटवारी, राधेश्याम तोतला, दिनेश पटवारी, गोरधनलाल भंडारी, रमेश जागेटिया, अनिल लाहोटी, कृष्णकुमार पटवारी, ललित तोतला, चांदमल दरगड़, कैलाशचंद्र डाड, घीसुलाल बाल्दी, सत्यनारायण पटवारी, डॉ. महेश कासट, घीसुलाल तोतला, रामपाल जागेटिया, राजकुमार भंडारी, सुशील मंत्री, सत्यनारायण मूंदड़ा, जगदीश पटवारी, रामपाल नुवाल, मनोहरलाल चेचानी, कैलाश बिरला, विवेक पटवारी सहित बड़ी संख्या में परिवारजन मौजूद रहे।

सामूहिक गोठ ने परिवार की नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ आपसी मेल-जोल एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।