सिंगोली श्याम मंदिर का दानपात्र खुला: ₹28.11 लाख से अधिक की सम्मानजनक राशि प्राप्त

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड) सुप्रसिद्ध राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर सिंगोली श्याम में आज  को मंदिर की पेट पेटियां (दानपात्र) खोली गईं। इस दौरान कुल 28 लाख 11 हजार 950 रुपये की सम्मानजनक दान राशि प्राप्त हुई है।दानपात्र से निकली राशि की गणना पूरी पारदर्शिता के साथ प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक प्रबंधन और मंदिर स्टाफ की मौजूदगी में की गई। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान प्रशासक राकेश कुमार आर्य, सहायक लेखाधिकारी (AAO) सुरेंद्र सिंह, निरीक्षक भोजराज अग्रवाल और कैशियर बंशीधर बुनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ ही मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी, भंडारी सुरेंद्र पराशर, मंदिर पुजारी प्रदीप पाराशर, सुरक्षा गार्ड विजय कुमार और मांगीलाल सहित मंदिर कर्मचारी शंकर सिंह, कन्हैयालाल और शंकर नाथ ने भी व्यवस्थाएं संभालीं।बैंक टीम की देखरेख में हुई गिनतीदान राशि की सुरक्षित और सटीक गिनती के लिए बैंक की विशेष टीम मौके पर मौजूद थी, जिसमें बैंक मैनेजर अरविंद सैनी, अधिकारी तंवर सिंह, मुकेश बैरवा और कैशियर शामिल रहे। इस दौरान मंदिर के प्रति गहरी आस्था रखने वाले प्रमुख भक्तगण जैसे राम राय लड्ढा, मदनलाल, मोहनलाल, दिनेश धाकड़ और भागचंद शर्मा भी उपस्थित थे। गिनती पूरी होने के बाद राशि को सुरक्षित रूप से जमा करवा दिया गया है।