सुश्री रेखा चौहान प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त

भीलवाड़ा समाचार (गोपाल उचेनिया) श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के निर्देशानुसार महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता कंवर चौहान बाड़मेर ने अपनी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एडवोकेट सुश्री रेखा चौहान गुलाबपुरा को प्रदेश विधि सलाहकार के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है, इस नियुक्ति से गुलाबपुरा भीलवाड़ा क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं शुभचिंतको ने बधाइयां दी
एडवोकेट चौहान पूर्व में भी समाज की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं तथा वर्तमान में एडवोकेट रेखा चौहान अपर लोक अभियोजक के रूप में गुलाबपुरा कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रही हैं साथ ही लगभग विगत पंद्रह वर्षों से 
वकालत संबंधित कार्यो में सामाजिक बन्धुओ सहित क्षेत्र का सहयोग करती आ रही हैं
एडवोकेट सुश्री चौहान ने कहा कि हमेशा की तरह मैं सदैव समाज हित में अपना शत प्रतिशत अपनी सेवा योगदान देने का प्रयास करूंगी और इस जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी
साथ ही सुश्री चौहान ने समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह  सोडाला,महिला प्रदेश अध्यक्षा अनिता कंवर  चौहान बाड़मेर,महिला प्रदेश महामंत्री गिरिजा  भाटी जोधपुर का आभार ज्ञापित किया