हाथीपुरा गांव में दो घरों में घुसे चोर, गहने, नगदी व बाइक चोरी

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के हाथीपुरा गांव में सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, नगदी, गहने सहित एक बाइक को चुराकर ले गए, परिजनों को चोरी का पता मंगलवार सुबह चला । सूचना पर सवाईपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने बताया कि हाथीपुरा गांव में सोमवार मध्य रात्रि को चोरों ने रामचंद्र पिता छोटू लाल बेरवा के मकान को निशाना बनाया, जहां चोर खेत के रास्ते से होकर घर के पीछे के दरवाजे से कमरे में घुसे, जहां कमरे में रखा लोहे के बक्से को पीछे खेत में ले गए, जहां उसमें रखा करीब एक से डेट तोला सोने का रामनवमी मादलिया, 100 ग्राम चांदी की कडुलिया सहित करीब 10‌ हजार की नगदी पर हाथ साफ किया । वही चोरों ने गांव के ही सोमनाथ पिता हरनाथ सिंह के घर पर खड़ी बाइक को भी अपने साथ ले गए, सोमनाथ ने सोमवार को ही यह पुरानी बाइक खरीदी थी और रात्रि में चोर ले गए । चोरी की घटना का पता मंगलवार सुबह चला, जिस पर सवाईपुर चौकी पुलिस को सूचना दी, सूचना पर एएसआई प्यार चंद खटीक, कांस्टेबल संदीप कुमार आदि मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और  खोजबीन कर घटना की जानकारी ली ।।