*29 गांवों के सहयोग से भगवानपुरा परशुराम सर्किल पर धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

भीलवाड़ा समाचार 
मांडल उपखंड की भगवानपुरा पंचायत में 
राष्ट्रीय परशुराम संघ भारत और श्री परशुराम सेवा समिति 29 गांव के संयुक्त तत्वावधान मे  भगवानपुरा स्थित परशुराम सर्किल पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परशुराम संघ भारत के संगठन संस्थापक नवरत्न कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ समाजजनों ने दीप प्रज्ज्वलन कर नई पहल की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण और पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की गई है। साथ ही भगवान परशुराम जी को माल्यार्पण कर दीप अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी एवं 29 गांव सेवा समिति से जगदीश चंद्र शर्मा एवं वक्ताओं  ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन धर्म, ज्ञान और सेवा का प्रतीक है। समाज को संस्कार, एकता और पर्यावरण संरक्षण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संघ कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा (केरिया), विधायक प्रतिनिधि मुकेश गाडरी (रामगढ़) एडवोकेट राजकुमार (भीलवाड़ा), सुखदेव पुरोहित, दिनेश पुरोहित, पंकज पुरोहित (उप सरपंच) भगवानपुरा), श्याम लाल शर्मा (सेवानिवृत्त कम्पांडर), सत्यनारायण शर्मा,बालुराम शर्मा, देवकरण शर्मा -(दांता),ओमप्रकाश व्यास, दिनेश चन्द्र व्यास, सुरेश उपाध्याय, हुकमीचंद शर्मा, धर्मेंद्र दाधीच, शोभा लाल उपाध्याय, लीलाधर शर्मा, आशीष व्यास ,सोनू शर्मा,( लुहारिया), गोपाल लाल डोलिया (मोड़ का निम्बेहड़ा)रामप्रसाद जोशी,निलेश जोशी, मुकेश जोशी (कबराड़िया)श्याम लाल शर्मा पूर्व सरपंच (बावड़ी), श्याम लाल पांडिया (भीमड़ियास), पंडित मनीष शास्त्री( दौलतगढ़), धर्मीचंद पुरोहित, संपत पुरोहित, कमलेश शर्मा (बालानगर), अक्षय व्यास,महेश पाराशर, अशोक जोशी, मुकेश जोशी महावीर शर्मा सहित कई ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे। अगले वर्ष कार्यक्रम अध्यक्ष  सुरेश उपाध्याय -लुहारिया के नेतृत्व में होगा एवं मिडिया प्रभारी जगदीश चन्द्र शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मांडल उपखंड अधिकारी संजना जोशी  भी शामिल हुयें।