9 साल की छात्रा की स्कूल ग्राउंड में खेलते समय हार्ट अटैक से मौत

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा/नागौर :- नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की स्कूल ग्राउंड में खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई । वह लड़खड़ाकर गिर गई थी । आनन-फानन में स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । करीब 4 महीने पहले बड़े भाई की भी ऐसे ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी । घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई थी । जानकारी के अनुसार तालनपुर के रहने वाले राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी । सामान्य दिनों की तरह 23 फरवरी की सुबह भी स्कूल आई थी । प्रार्थना होने से पहले कुछ बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे । इसमें दिव्या भी शामिल थी । खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी । इससे अफरा-तफरी मच गई । परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला । बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया । तब तक उसकी जान जा चुकी थी । परिजनों पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया ।।